फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest over survey of metering of electricity workers

Lucknow News: बिजलीकर्मियों के घर मीटर लगाने के सर्वे पर हंगामा

Fri, 28 Mar 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Protest over survey of metering of electricity workers

विज्ञापन
लखनऊ। पावर कार्पोरेशन के बिजली कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश के बाद एजेंसी व विभागीय कर्मियों की टीम बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे कृष्णानगर के इंद्रलोक, प्राग नरायन रोड हाइडिल कॉलोनी सर्वे करने पहुंची। इसका कर्मचारियों ने परिवार के साथ विरोध करते हुए हंगामा किया।

प्राग नरायन रोड कॉलोनी में अभियंता नेता शैलेंद्र दुबे सर्वे टीम के बीच पहुंचे और मीटर लगाने का बहिष्कार करने का एलान किया। कहा कि कर्मियों, इंजीनियरों के लिए यह विभागीय सुविधा है। उनसे बिजली उपभोग के मद में एकमुश्त तय रकम वसूली जाती है।
विज्ञापन




कॉलोनीवासियों के एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सर्वे टीम लौट गई। टीम के जिम्मेदारों ने बताया कि सर्वे के दौरान यह सत्यापन करना था कि वह कर्मचारी उसी मकान में रहता है, जिसका नंबर उन्हें मुहैया कराया गया है। हालांकि, टीम सर्वे नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed