फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest over robbery and murder in a jewellery showroom.

हत्या व डकैती से आक्रोशित व्यापारी सड़कों पर उतरे, प्रदर्शन में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रीता जोशी

Sun, 03 Mar 2019 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Mar 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
protest over robbery and murder in a jewellery showroom.
व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन में पहुंची केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : amar ujala

ज्वैलरी शोरूम में डकैती व हत्या की वारदात से भड़के आलमबाग सराफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर लखनऊ के सारे सराफा बाजार बंद करवा दिए हैं। व्यापारियों ने डकैतों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। आक्रोशित व्यापारी पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। वहीं, लखनऊ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन मनोचा का कहना है कि व्यापारियों के साथ आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता बल्कि अपनी नाकामियां छिपाने के लिए केवल डंडे पीटा करता है। व्यापारियों ने ये भी कहा कि मृतक गुड्डू पटवा के घरवालों को उचित आर्थक सहायता दी जाएगी। आक्रोशित व्यापारियों से बात करने के लिए यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंचीं और उनसे बातचीत की।

विज्ञापन


बंद व प्रदर्शन में अमीनाबाद, आलमबाग, कृष्णानगर व चौक के व्यापारी शामिल हैं। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बैखौफ बदमाशों ने आलमबाग सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स के शोरूम में दो लोगों की हत्या कर लाखों के जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन


बाइक से आए 5-6 बदमाश गोलियां बरसाते हुए शोरूम में घुसे। मालिक राजीव कुमार गुप्ता व कारीगर गुड्डू पटवा को गोली मारकर शोकेस में रखे जेवरात ले गए।

मालिक राजीव का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। उन्हें दो गोलियां मारी गईं। लूटपाट कर रहे बदमाशों को पास में स्थित एक निजी बैंक के एटीएम गार्ड देशराज ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी गोलियों से भून दिया। वारदात में कारीगर व गार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड के परिवारीजनों ने की आर्थिक सहायता की मांग

वारदात कर भाग रहे डकैतों को रोकने की कोशिश करने पर मारे गए गार्ड देशराज के परिवारीजनों ने उनके बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed