फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of wife in the case of death of rajesh

पत्नी ने सड़क पर पति का शव रखकर मांगा इंसाफ, बोली- दूसरे की गलती की सजा हमको क्यों

Mon, 07 May 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 May 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
protest of wife in the case of death of rajesh
गोमतीनगर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amar ujala
गोमतीनगर में ढाबे पर काम करने वाले राजेश (50) की मौत के बाद सोमवार को परिवारीजन सड़क पर उतर आए। राजेश की पत्नी अर्चना अपने दो बच्चों और इलाके के तमाम लोगों के साथ शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने बैठ गई। फैमिली बाजार के सामने लोगों ने मार्ग जाम कर हत्या आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। मौके पर मौजूद विभूमितखंड पुलिस और सीओ ने किसी तरह उन्हें समझाया तो लोग माने।
विज्ञापन


मालूम हो कि विवेकखंड के नवाबपुरवा निवासी राजेश, फैमिली बाजार के पास स्थित आंटी का ढाबा में काम करता था। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह ढाबे के बाहर खड़ा था तभी उसे गोली लग गई। वह चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ा तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ढाबे के कर्मचारी उसे उठाने गए तो खून देखकर होश उड़ गए। गंभीर रूप से घायल राजेश ने बताया कि उसे गोली लगी है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना था कि राजेश की मौत बंदरों को भगाने के लिए एयरगन से चलाई गई गोली से हुई है। हालांकि, गोली कहां से चली? किसने चलाई? इसका पता नहीं अब तक नहीं चल सका है। वहीं, देर रात जिलाधिकारी के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे करने पर राजेश के शरीर में .32 बोर की गोली फंसी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही पत्नी ने कहा कि दूसरे की गल्ती की सजा हम क्यों भुगतें। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो हम और भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

किसी पर आरोप नहीं लगाया

protest of wife in the case of death of rajesh
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि फैमिली बाजार व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाकाई लोगों ने बताया कि जिस जगह घटना हुई, वहां आसपास काफी बंदर उत्पात मचाते हैं। बंदर भगाने के लिए अक्सर एयरगन से लोग फायर करते हैं। परिवारीजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। न ही किसी से विवाद की जानकारी दी है। फैमिली बाजार के एक कर्मचारी के पास से एयरगन भी मिली है।
 
चार से पांच फायर हुए, फुटेज में दिखे डंडे लेकर बंदरों को दौड़ाते लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर चार से पांच फायर की आवाज सुनी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जिसमें कुछ बच्चे और युवक डंडे लेकर बंदरों को खदेड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग बंदरों पर पत्थर भी चलाते दिख रहे हैं। कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं दिख रहा जो एयरगन से बंदरों पर फायर कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed