फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of tet passed candidates

TET: बेकाबू हुए अभ्यर्थी तो पुलिस ने धुना

Wed, 04 Jun 2014 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jun 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
protest of tet passed candidates

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रकिया में राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने के विरोध में टीईटी उत्तीर्ण कैंडिडेट्स ने मंगलवार दोपहर को जमकर पथराव और नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों से राजधानी में जुटे इन लोगों ने विधानभवन घेराव के मक्सद से छितवापुर से करीब 12 बजे अपना काफिला शुरू किया।

कई घंटे बीत जाने के बाद भी सरकार या जिला प्रशासन की ओर से कोई हरकत न देखकर प्रदर्शनकारियों के सब्र का बांध टूट गया और वे 1.30 बजे के आस-पास बर्लिंग्टन चौराहे पर उत्पात मचाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

घंटों चली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मुठभेड़

protest of tet passed candidates

प्रदर्शनकारियों ने पांच सिटी बसों पर पथराव किया और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला। इतना ही नहीं गुस्साए इन परीक्षार्थियों ने कई दूसरे निजी वाहनों भी पथराव किया।

इधर, हाथ पर हाथ धरी बैठी पुलिस भी जागी और मामला बिगड़ता देख प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करने लगी। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

घंटों चली इस मुठभेड़ में प्रदर्शनकारियों समेत कई आम लोग भी घायल हो गए। बड़ा मंगल होने की वजह से सड़क पर रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ थी, ऐसे में इस मुठभेड़ से आम लोग घंटों परेशान होते रहे।

अभी भी हजरतगंज से चारबाग के बीच जाम लगा हुआ है और पुलिस समझ नहीं पा रही है कि वह प्रदर्शनकारियों को कैसे नियंत्रित करे।

क्या है इनकी मांगें

protest of tet passed candidates

प्रदर्शनाकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती 12 सप्ताह में करने का आदेश दिया है।

अभी दस सप्ताह निकल चुके हैं अब शेष दो सप्ताह बचे हैं, फिर भी राज्य सरकार इस पर खामोश है, और कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

उधर, प्रदेश सरकार या जिला प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताते चलें कि राज्य सरकार ने कई बार भर्ती प्रक्रिया के लिए समय बढ़ाए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed