फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of rajya karmchari mahasnagh

शहर में फिर बवाल, गंज से पहले बदलें रास्ता

Sat, 26 Oct 2013 02:26 PM IST
सैफ हैदर नकवी/लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
protest of rajya karmchari mahasnagh

राज्य कर्मचारी अधिकार मंच ने विधानसभा के समक्ष शुक्रवार से दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी। 15 सूत्री मांगों को लेकर यह भूख हड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


भारी संख्या में जुटे राज्य कर्मचारियों के इस हड़ताल से हजरतगंज और आसपास के इलाकों में जाम लग गया है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसलिए, अगर आप हजरतगंज, रॉयल होटल, बर्लिंगटन चौक या फिर विधानसभा के आस पास जाने का मन बना रहे हैं तो कोई दूसरा रास्ता अपनाएं। इस पूरी रोड पर भयंकर जाम की स्थिति बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश भर के कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। अगर इसके बाद भी मांगें न मानी गईं तो राज्य कर्मचारियों ने 12 नवंबर से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।


यह मंच राज्य कर्मचारियों के दो प्रमुख धड़ों राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व राज्य कर्मचारी महासंघ ने मिलकर बनाया है। हड़ताल के पहले दिन मंच के अध्यक्ष मंडल सदस्य अजय सिंह के नेतृत्व में 51 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पढ़ें- अब लक्ष्मण मेला पार्क बना धरना स्थल


इसमें सम्बद्ध संगठन, पीआरडी, सिंचाई संघ, सफाईकर्मी संघ, रसोईया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मेडिकल कॉलेज, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जवाहर इंदिरा भवन वेलफेयर एसोसिएशन, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हैं।

पढ़ें- होमगार्डों और पुलिस में जमकर चले लाठी-डंडे

26 अक्तूबर को प्रदेश भर के कर्मचारी विधानसभा का घेराव भी करेंगे। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे अजय सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार पूरी तरह से उदासीन है।

इसलिए मजूबर होकर आंदोलन तेज करना पड़ा हैं। अध्यक्ष मंडल के सदस्य हरिकिशोर तिवारी, एसपी श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, राजीव रत्न यादव, गोवर्द्घन सिंह, रेनु शुक्ला, मीना सिंह, अजय सिंह, राजबली यादव ने अपने वक्तव्य रखे।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed