फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of bjp over kanth riots

कांठ का बवाल, पांच सांसद हिरासत में

Sat, 26 Jul 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Jul 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
protest of bjp over kanth riots

कांठ मुद्दे पर करो या मरो की स्थिति में पहुंची भाजपा ने आंदोलन की बागडोर अब सीधे प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है।

विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर गुटबाजी की शिकार पार्टी ने तय किया है कि शनिवार 26 जुलाई को कांठ कूच का नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि कांठ जाते समय पांच सांसदों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है साथ ही, सहारनपुर के शहरी इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

खबर तो यह भी आ रही है कि कांठ कूच करो के भाजपा के इस अभियान में आरएसएस सक्रिय है और उसने स्वयंसेवकों व भाजपाइयों को कांवड़ियों के भेष में कांठ कूच करने के निर्देश दिए हैं। सांसदों को भी हर हाल में कांठ पहुंचने का फरमान शुक्रवार शाम को पार्टी ने सुना दिया है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा है कि भारत लोकतांत्रिक देश हैं और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेगी। कानून व्यवस्था पूरी तरह बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के पीछे गैंगरेप कांड भी है वजह

protest of bjp over kanth riots

भारतीय जनता पार्टी 26 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कांठ, बदायूं और मोहनलालगंज कांड पर विरोध जता रही है।

कांठ में भाजपा के सभी सांसद, विधायक और मोर्चा पदाधिकारी एसएसपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की भी बात कह रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ में राज्यपाल को ज्ञापन देकर मोहनलालगंज कांड की सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।

कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं होने देंगे: एडीजी

protest of bjp over kanth riots

कांठ में शनिवार को भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जहां बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं वहीं भाजपा नेताओं ने अपना कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उधर, भाजपा प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू कर दिया है।

इसके साथ ही सरकार ने यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम के तहत 26 कंपनी पीएसी के साथ ही अन्य फोर्स भी तैनात की हुई है। ऊपर से आदेश दिए गए हैं कि पश्चिमांचल के मेरठ, मुरादाबाद व सहारनपुर मंडल के अलावा समीपवर्ती जिलों में भी चौकसी बरती जाए।

शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में तीनों मंडलों के भाजपा सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा जिले के एसएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कांठ, बदायूं व मोहनलालगंज कांड के विरोध में यह कार्यक्रम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed