{"_id":"6966afbfdd2dc8c5440bcb68","slug":"protest-in-udayganj-against-supply-of-dirty-water-lucknow-news-c-13-lko1096-1558419-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गंदे पानी की आपूर्ति के विरोध में उदयगंज में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गंदे पानी की आपूर्ति के विरोध में उदयगंज में प्रदर्शन
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। महात्मागांधी जियामऊ वार्ड में आने वाले कई इलाकों में एक महीने से दूषित पानी आने की समस्या से परेशान लोगों ने मंगलवार को उदयगंज में गंदा पानी लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की यदि समस्या दूर नहीं हुई तो जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
स्थानीय निवासी इस्लाम अली ने बताया कि वार्ड में नई बस्ती, क्ले स्कवाॅयर, बर्फखाना सहित कई इलाकों में एक महीने से गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर कई बार जलकल विभाग में शिकायत की गई, मगर समस्या दूर नहीं हुई। गंदे पानी पीने से कई लोग पेट की बीमारी के शिकार हो गए हैं। ऐसे में अब पीने का पानी लोगों को खरीदना पड़ रहा है। प्रदर्शन में पूजा गौतम, ऊषा, मनोज, शाहिद अली, इरशाद हुसैन, पल्लू आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर, पार्षद अमित चौधरी ने कहा कि जलकल विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है। उनकी ओर से कई बार मांग की जा चुकी है कि वार्ड की जर्जर पाइपलाइन बदली जाए। मगर जब शिकायत करो तो जलकल कर्मी आकर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। इस मामले को लेकर सदन में अधिकारियों को घेराव किया जाएगा।