फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest halts MLA's vehicle; BJP and SP workers clash.

Lucknow News: विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े

Mon, 05 Oct 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Protest halts MLA's vehicle; BJP and SP workers clash.
विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।
बख्शी का तालाब। इटौंजा-माल रोड पर रविवार दोपहर करीब 12:30 से शाम चार बजे तक बाढ़ पीडितों ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इसी बीच राशन बांटकर लौट रहे भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के काफिले को प्रदर्शनकारियों को हरदा चौराहे पर रोक लिया और गाड़ी के बोनट पर हाथ मारकर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज और विधायक व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और पीएसी ने दोनों को अलग किया और विधायक की गाड़ी को जाम से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अकड़रिया गांव के बाढ़ पीड़ितों को राशन और अन्य सुविधाएं देने में प्रशासन भेदभाव कर रहा है। एसडीएम आकाश सिंह ने नाव और स्टीमर की मांग आधे घंटे में पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे। हालांकि चौराहे पर डटे रहे। इसी बीच सपा सांसद आरके चौधरी, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेंद्र यादव, ऊषा सेन, राम सिंह राणा और अरुण कुमार समेत कई सपा नेता मौके पर पहुंच गए।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विधायक की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed