फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest by people troubled by waterlogging in Pink City

Lucknow News: पिंक सिटी में जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Protest by people troubled by waterlogging in Pink City
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। बुद्धेश्वर स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों व व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इलाके में अवैध रूप से संचालित डेयरियों का गोबर सीधे नालों में बहाया जा रहा है, जिससे नाले पूरी तरह चोक हो गए हैं और पानी सड़कों पर फैल गया है। लगातार जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई दुकानदारों को मजबूरी में अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुकानदारी ठप होने से बिजली बिल और किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम में शिकायत करने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग भेज दिया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की जिम्मेदारी नगर निगम पर डाल दी। प्रदर्शन में राहुल राजपूत, दिनेश कनौजिया, रोहित कनौजिया, उदय सिंह, सतीश कुमार गुप्ता, हिमांशु सिंह, अनुराग, आदित्य, जय भोले, अंशुमन, रियाज, राजेश, संदीप पटेल, श्याम सिंह, सूफियान, अर्सलान, बीएल वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed