{"_id":"5ab2ba7a4f1c1ba8768b6b31","slug":"protest-by-dhangar-samaj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानभवन घेरने से रोकने पर धनगर समाज का हंगामा, भाजपा कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानभवन घेरने से रोकने पर धनगर समाज का हंगामा, भाजपा कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते धनगर समाज के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानभवन का घेराव करने से रोकने पर धनगर समाज के लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। कई लोगों ने भाजपा कार्यालय में घुस कर प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को जीपीओ पार्क ले गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय धनगर महासभा के बैनर तले धनगर (गड़रिया) समाज के सैकड़ों लोग अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी न होने के विरोध में कानपुर से पद यात्रा कर राजधानी पहुंचे थे। विधानभवन घेरने के पूर्व घोषित एलान के चलते पुलिस ने सरोजनीनगर में घेराबंदी कर रखी थी। लेकिन प्रदर्शनकारी लालबाग होते हुए कैपिटल तिराहा पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने विधानभवन जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी उन्हें शांत करने में जुटे थे। इस बीच दर्जनों लोग भाजपा कार्यालय में घुस कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ा और सभी को जीपीओ पार्क ले आई।
विज्ञापन
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा, धनगर जाति गड़रिया की उपजाति है। इसके बावजूद तहसीलों में उन्हें अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी नहीं किए जा रहे हैं। शाम को जेपी धनगर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कराई गई। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।