फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest against stopping the crematorium work, committee will investigate

Lucknow News: श्मशान का काम रोकने के विरोध में प्रदर्शन, कमेटी करेगी जांच

Sun, 09 Mar 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Protest against stopping the crematorium work, committee will investigate
नगर निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते वार्ड के निवासी। 

विज्ञापन

लखनऊ। शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड में आबादी के बीच श्मशान बनाने का विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को टेंडर निरस्त होने के बाद शनिवार को श्मशान बनाने की मांग करने वाले गुट ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।



प्रदर्शन के पीछे भाजपा के एक पार्षद पति की साजिश बताई जा रही है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है। तब तक नगर निगम कोई काम नहीं कराएगा।
विज्ञापन


वार्ड में जहां पर श्मशान बनाने की तैयारी हो रही है वहां संगम सिटी, अमृत कुंज व गुडविल सोसाइटी है। इसलिए लोग, श्मशान बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। नगर निगम के काम रोकने के बाद भी दूसरा पक्ष निर्माण के लिए अड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार दिन पहले दोनों पक्ष नगर निगम मुख्यालय में भिड़ गए थे। लोगों का आरोप है कि इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पार्षद पति हरीश अवस्थी जबरन श्मशान बनवा रहे हैं। जबकि वे दूसरे वार्ड में रहते हैं। पार्षद पति का कहना है कि जहां श्मशान बनाया जाना है वहां पहले से अंतिम संस्कार होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed