लखनऊ। एक पत्रिका में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, स्व. मुलायम सिंह यादव और स्व. अमर सिंह के आपत्तिजनक चित्र प्रकाशित करने के विरोध में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज चौराहे पर पत्रिका की प्रतियां फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ईको गार्डन भेज दिया।
छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि सपा नेताओं को निशाना बनाकर लगातार उनके खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने पत्रिका के प्रबंधन से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन सिंह ने कहा कि सपा नेताओं के दुष्प्रचार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।