फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest against power cut

मनमानी बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मंाग

Sun, 07 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest against power cut
बहराइच। विशेश्वरगंज क्षेत्र में मनमाने तरीके से की जा रही बिजली कटौती से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सीयूजी नंबर बंद होने को लेकर जेई से विद्युत आपूर्ति ठप करने की बात कही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज के पुरैना फीडर जाने वाली करीब 25 किलोमीटर तक की विद्युत लाइन माह में 15 दिन खराब ही रहती है। रात के समय मनमाने तरीके से बिजली काट दी जाती है। पुरैना फीडर से बेलहरिया, सुल्ताना सरहदी से लेकर श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र की सीमा तक विद्युत आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

लगभग 25 से 30 हजार की आबादी बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान रहती है। क्षेत्र के दीप नरायन पांडेय, गुड्डू सिंह, राहुल शुक्ल, सोनू शुक्ल, अतुल तिवारी, अभिषेक मिश्र, रंजीत पाठक, उमेश शुक्ल, पिंटू शुक्ल, दूधनाथ पांडेय समेत दर्जनों ग्रामीण रविवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जूनियर इंजीनियर पंचमलाल अपना फोन नहीं उठाते हैं। सीयूजी नंबर अक्सर बंद ही रहता है। रात के समय लाइन खराब होने पर गांव अंधेरे में डूबे जाते हैं।

इस क्षेत्र में अपराधियों की सक्रियता भी अधिक रहती है। ऐसे में तत्काल कार्रवाई की जाए अन्यथा पुरैना लाइन नहीं चलने पर पूरे विद्युत उपकेंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed