फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest against opening of liquor shop, police accused of misbehavior

Lucknow News: शराब का ठेका खुलने पर प्रदर्शन, पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Protest against opening of liquor shop, police accused of misbehavior
शराब ठेका खुलने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। पीजीआई में बुधवार को इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सुनील रावत व ईश्वरीखेड़ा निवासी लोगों ने शराब का ठेका खुलने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर नारेबाजी की। पुलिस से आश्वासन मिलने पर डेढ़ घंटे के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सुनील रावत व प्रदर्शन में शामिल ईश्वरीखेड़ा निवासी, संगीता, मीना, नीतू, सरजू प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, निर्मला सिंह, वैजनाथ, कृष्णा के मुताबिक, मोहल्ले में पहले भी शराब और बियर के ठेके खुले थे। इन्हें विरोध कर बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

शराब व्यवसायी ने नया लाइसेंस लेकर ईश्वरीखेड़ा के निवासी शिवकुमार पाल से दुकान खोलने का एग्रीमेंट करवा कर शराब का ठेका खोल लिया। बुधवार को जानकारी होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पार्षद प्रतिनिधि सुनील रावत का आरोप है कि इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने ठेकेदार का साथ देते हुए लोगों से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक, मकान मालिक ने शराब का ठेका खोलने के लिए ठेकेदार से एग्रीमेंट किया है। पुलिस सिर्फ लोगों को समझाने गई थी। अभद्रता का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed