फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest against land acquisition for building Lord Rama Statue.

भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जमीन अधिग्रहण का फिर विरोध, पूर्व मंत्री भी साथ आए

Wed, 29 Jan 2020 06:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jan 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Protest against land acquisition for building Lord Rama Statue.
- फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का ग्रामीणों ने फिर विरोध किया है। माझा बरहटा के निवासियों के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री नारायण पाण्डेय व कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सूर्यकांत पांडे भी आ गए हैं।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर ग्रामीणों ने रेजिडेंट मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कब्जे की जमीन पर नाम दर्ज किए जाने की मांग रखी है। यहां पर भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगनी है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में भगवान राम की प्रतिमा लगाने के लिए चिन्हित मीरापुर दोआबा में भी स्थानीय लोंगो ने विरोध किया था और कोर्ट की शरण ली थी।

कोर्ट की सहमति के बाद जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके बाद अब माझा बरहटा में भगवान राम की मूर्ति लगनी है। यहां कि निवासियों ने भी कोर्ट की शरण ली है जिस पर कोर्ट ने स्थानीय प्रशासन को पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रस्तावित जमीन पर प्रतिमा लगाने के लिए दे चुके हैं हरी झंडी

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्तावित जमीन पर प्रतिमा लगाने के लिए हरी झंडी दे चुके हैं और जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने संबंधित जमीन पर लोगों से 15 दिन में आपत्ति मांगी है।

जमीन खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। प्रस्ताव के लिए करीब 86 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी जद में करीब 260 किसानों की जमीन आ रही है।

बता दें कि पहले मीरापुर द्वाबा में प्रतिमा लगाई जानी थी पर तकनीकी कारणों से जगह बदल दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed