{"_id":"63d0f79cdf4d282e2c177e16","slug":"protest-against-film-pathan-in-districts-in-uttar-pradesh-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पठान को लेकर छावनी में तब्दील हुए सिनेमा हॉल, हिंदूवादी संगठनों की धमकी के बावजूद फिल्म देखने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पठान को लेकर छावनी में तब्दील हुए सिनेमा हॉल, हिंदूवादी संगठनों की धमकी के बावजूद फिल्म देखने पहुंचे लोग
Wed, 25 Jan 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jan 2023 03:40 PM IST
सार
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सिनेमा मालिकों को चेतावनी दी है, जिसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में सिनेमा हॉल छावनी में बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीतापुर के एक सिनेमा हॉल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान की रिलीज को लेकर मचे हंगामे के कारण यूपी के कई जिलों के सिनेमा हॉल छावनी में तब्दील कर दिए गए हैं। फिल्म बुधवार को देश भर में रिलीज हो गई है। सिनेमा हॉल के बाहर पीएसी व पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड के लोग भी मौजूद हैं। सिनेमा प्रेमी विरोध के बावजूद फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
सीतापुर जिले में सिनेमा हाल में पठान फिल्म न चलाए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठन ने चेतावनी दी थी। मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ता सिनेमा हाल पहुंचे और स्टाफ से बातचीत की कि वह फिल्म न चलाएं। काफी समय से पठान फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित एससीएम सिनेमा हाल पहुंचे हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें - जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, पूर्व मंत्री व उनके बेटे सहित तीन पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में पांच मंजिला इमारत ढही, सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी की मौत, बचाव कार्य जारी
नारेबाजी की सूचना पाकर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने सिनेमा के मैनेजर को सख्त लहजे में समझाया कि धार्मिक आस्था को आहत करने वाली फिल्मों का न चलाएं अन्यथा की दशा में उनके खिलाफ धरना प्रर्दशन भी किया जाएगा। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि संगठन कार्यकर्ताओं और मैनेजर के बीच वार्ता हुई है।