'हिंदू विरोधी है बजरंगी भाईजान, नहीं चलने देंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर खान के निर्देशन में बनीं सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बजरंगी भाईजान को भले ही जबर्दस्त ओपनिंग मिली हो लेकिन इस फिल्म का विरोध भी शुरू हो गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में इस फिल्म के पोस्टर जलाए गए। फिल्म के नाम को हिंदुओं का अपमान बताते हुए कुछ हिंदूवादी संगठनों ने हिंदुओं से फिल्म का बायकॉट करने की अपील की। उनके द्वारा यह धमकी भी दी गई कि यदि फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो वह इस फिल्म को चलने नहीं देंगे।
लखनऊ में मुख्य विरोध विश्व हिंदू परिषद के नेताओं द्वारा किया गया। इन नेताओं ने कहा कि फिल्म का नाम हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने फिल्म को न देखने की अपील की है। उनका कहना है कि फिल्म में बजरंग बली का एक तरह से अपमान किया गया है।
बजरंगबली को 'भाईजान' बना दिया गया
विहिप के नेताओं ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि उनका विरोध फिल्म के टाईटल बजरंगी भाईजान को लेकर है। तर्क दिया जा रहा है कि फिल्म में ये बताने की कोशिश की गई है कि कैसे हिंदुओं के आराध्य बजरंगबली को 'भाईजान' बना दिया गया है।
इधर हिंदू महासभा ने लखनऊ के नावेल्टी सिनेमा के सामने फिल्म के पोस्टर जलाए। इन लोगों का कहना था कि बजरंगी के साथ भाईजान शब्द जोड़ना हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म का टाईटल तुरंत बदला जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो हम इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे। इस दौरान प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।