{"_id":"59a2c8d54f1c1bc1478b459f","slug":"protest-after-the-death-of-a-businessman-in-banglabazar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से घायल व्यापारी की मौत, भड़के साथियों ने किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की पिटाई से घायल व्यापारी की मौत, भड़के साथियों ने किया बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में साथी की मौत पर व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, शुक्रवार शाम बैट्री दुकानदार संजय (40) आशियाना थाना क्षेत्र के बंगलाबजार में अपना बकाया लेने पहुंचा तो दबंगों ने उसकी लाठी डंडो और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीडि़त व्यायापारी ने मंडी संचालक और उसके सहयोगियो पर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद भड़के व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन और आगजनी की।
विज्ञापन
आशियाना सेक्टर एम निवासी संजय और छोटू सगे भाई है। इनकी बंगला बाजार में तनिष्क पूजन भंडार केनाम से दुकान है। इसी दुकान से ये बैट्री का भी कारोबार करते हैं। छोटू ने बताया कि कुछ दिनों पहले मंडी में फल लगाने वाला दुकानदार बैट्री किराए पर ले गया। वह काफी दिनों से किराया नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात संजय व छोटू किराया मांगने मंडी गए। जैसे ही वह फल दुकानदार से किराया मांगा। इसी दौरान मंडी संचालक के सहयोगियों जतिन उर्फ सनी, अनुज उर्फ बब्बू, दीपक, आदित्य उर्फ आशू, विजय व अन्य लोगों ने संजय पर हमला कर दिया।
छोटू ने भाई को बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई करने लगे। संजय के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। संजय को मरा समझकर बदमाश फरार हो गए। छोटू भागकर पुलिस चौकी पर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं छोटू की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया था।