{"_id":"674ca1e00bd8d73f6103b2ee","slug":"prosthetic-devices-for-children-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108091-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों को दिए गए कृत्रिम उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों को दिए गए कृत्रिम उपकरण
Sun, 01 Dec 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीआरसी जमुनहा में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को वितरित किए गए कृत्रिम उपकरण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। दिव्यांगता के विषय में हमें अपनी धारणा बदलनी होगी, क्योंकि आज विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगों ने यह साबित कर दिया है कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। ईश्वर ने दिव्यांगों को अनेक गुणों से परिपूर्ण किया है, बस आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान किया जाए।
ये बातें समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी जमुनहा में आयोजित एलिम्को कानपुर के माध्यम से उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम जमुनहा आशीष भारद्वाज ने कहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में समाहित करने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं। इस दौरान 15 बच्चों को ट्राईसाइकिल, 11 को व्हीलचेयर, चार को सीपी चेयर, छह को वैशाखी, चार को रौलेटर, पांच को ब्रेल किट, 47 को टीएलएम किट, पांच को छड़ी, 54 को हियरिंग एड व 15 को कैलीपर दिया गया। इस मौके पर बीईओ जमुनहा सतीश कुमार, जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय, सुजीत सिंह, उमाशंकर, प्रदीप कुमार, सत्यप्रकाश, प्रतिभा सिंह, चन्द्रेश्वर यादव, पवन वर्मा, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।