फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposed GST slab will increase business: Sanjay Gupta

प्रस्तावित जीएसटी स्लैब से बढ़ेगा व्यापार : संजय गुप्ता

Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Proposed GST slab will increase business: Sanjay Gupta
व्यापारियों के साथ जीएसटी के नए प्रस्ताव पर चर्चा करते संजय गुप्ता। 
लखनऊ। जीएसटी सुधार की दिशा में केंद्र सरकार की पहल का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रस्तावित जीएसटी में दो ही स्लैब रखे जाने से जनता को लाभ मिलेगा और प्रदेश में व्यापार भी बढ़ेग।
विज्ञापन


पदाधिकारियों के साथ चर्चा में संजय ने कहा कि जीएसटी के कई स्लैब से जनता व व्यापारी दोनों ही उलझे हैं। पीएम मोदी के संकेतों के अनुसार जीएसटी परिषद प्रस्तावित दो स्लैबों वाली व्यवस्था को मंजूरी देती है तो यह वर्तमान व भविष्य में भी व्यापारियों के लिए बड़ी राहत है। इससे वस्तुओं की कीमतों में कमी होगी और खपत बढ़ेगी। परिचर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, नगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed