फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposal to increase the amount of aid to the people affected by the divine calamity

यूपी : दैवी आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता राशि में वृद्धि का प्रस्ताव, केंद्र कर रहा है विचार

Wed, 23 Mar 2022 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा महेंद्र तिवारी, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 04:20 AM IST
सार

मृतक आश्रितों को दी जा रही सहायता 4 लाख को बढ़ाकर 5 लाख करने पर सहमति।

विज्ञापन
Proposal to increase the amount of aid to the people affected by the divine calamity
demo pic - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दैवी आपदा से प्रभावित परिवारों को राष्ट्रीय व राज्य आपदा मोचक निधि से दी जाने वाली सहायता राशि में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। आपदा से मृत्यु पर परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि 4 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन


इसके अलावा किसानों को फसलों के नुकसान पर मिलने वाली मुआवजे में भी 25 प्रतिशत वृद्धि की योजना है। असिंचित फसल के नुकसान पर नई दर 8,500 रुपये, सिंचित के नुकसान पर 17,000 रुपये व बहुफसली फसल के नुकसान पर नई दर 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की तैयारी है।
विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार इससे संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रही है। वर्ष 2015 के बाद सहायता दरों में बदलाव नहीं हुआ है। तब से राहत व सहायता उपायों में महंगाई से बड़ा फर्क पड़ा है। केंद्र सरकार ने सहायता राशि में वृद्धि के लिए राज्यों से सुझाव मांगे थे। प्रदेश की ओर से भी सुझाव भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष अप्रैल से अब तक राज्यों व इस प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोगों के साथ केंद्र ने पांच बैठकें की हैं। अब मौजूदा दरों में 25 से 30 फीसदी वृद्धि पर सहमति बन गई है। गृह मंत्रालय अंतिम तौर पर इस पर निर्णय लेकर मदवार वृद्धि संबंधी आदेश व अन्य दिशा-निर्देश जारी करेगा। अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में हर वर्ष दैवी आपदा से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान होता है। 


बिजली गिरने, नाव पलटने व सांप काटने जैसी विभिन्न दैवी आपदाओं से भी हर वर्ष कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। मुआवजा व सहायता राशि में वृद्धि से प्रभावित परिवारों व किसानों की अधिक मदद हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed