{"_id":"692373ef9e05ed90940948ec","slug":"property-worth-rs-109-crore-of-three-brothers-accused-of-gangsterism-will-be-confiscated-lucknow-news-c-13-knp1002-1485388-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैंगस्टर के आरोपी तीन सगे भाइयों की 1.09 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैंगस्टर के आरोपी तीन सगे भाइयों की 1.09 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
Mon, 24 Nov 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गैंगस्टर के आरोपी तीन भाइयों की 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस जल्द ही कुर्क करेगी। कुर्की की कार्रवाई का आदेश शनिवार को न्यायालय पुलिस आयुक्त ने जारी किया है।
माननीय न्यायालय पुलिस आयुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुरगंज के जनरैलगंज निवासी आशीष सिंह उर्फ राजा गिरोह का सरगना है। आरोपी ने अपने भाई मनीष सिंह और अवनीश सिंह चौहान के साथ मिलकर जमीन पर कब्जेदारी, ठगी और मारपीट जैसे कई संगीन अपराध किए है। तीनों के खिलाफ ठाकुरगंज और वजीरगंज थाने में 11 प्राथमिकी दर्ज हैं।तीनों भाइयों ने अपराध से अर्जित धन से एक करोड़ नौ लाख 19 हजार 955 रुपये की संपत्ति अर्जित की है, जिसे जल्द कुर्क किया जाएगा।