फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property of Luis Khurshid worth 45 Lakh seized.

UP : लुईस खुर्शीद के ट्रस्ट की 46 लाख की संपत्ति जब्त, दिव्यांगजनों की सब्सिडी हड़पने का है मामला

Mon, 04 Mar 2024 10:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Mar 2024 10:16 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की 45 लाख रुपये की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली है। उनके खातों की रकम और कृषि योग्य भूमि जब्त की गई है।

विज्ञापन
Property of Luis Khurshid worth 45 Lakh seized.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की ट्रस्ट की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने लुईस खुर्शीद की डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की करीब 46 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गयी सब्सिडी हड़पने पर की गयी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक लुईस खुर्शीद की फर्रुखाबाद में 29.51 लाख रुपये मूल्य की 15 कृषि भूमि और डॉ. जाकिर हुसैन से संबंधित चार बैंक खातों में जमा 16.41 लाख रुपये को जब्त कर लिया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि ट्रस्ट द्वारा हासिल किए गए 71.5 लाख रुपये की सब्सिडी का उपयोग भारत सरकार द्वारा स्वीकृत दिव्यांगजनों के शिविरों के आयोजन के लिए नहीं किया गया था, बल्कि ट्रस्ट की परियोजना निदेशक लुईस खुर्शीद, प्रतिनिधि प्रत्यूष शुक्ला, सचिव मोहम्मद अतहर ने इस रकम का दुरुपयोग किया और अपने हितों के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


इस रकम को चल-अचल संपत्तियों में निवेश किया गया। बता दें कि ईडी ने डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के प्रतिनिधि प्रत्यूष शुक्ला और अन्य के खिलाफ यूपी पुलिस की ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज 17 एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इन सभी मामलों में पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने की कई बार पूछताछ 
दिव्यांगजनों के उपकरण वितरण में हुए घपले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद से ईडी की टीम कई बार पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed