फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property dealer was murdered over land dispute

Lucknow News: जमीन के विवाद में की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Property dealer was murdered over land dispute
जमीन के विवाद में की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
लखनऊ। काकोरी में प्रॉपर्टी डीलर अंकित की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस अभी तक अंकित को गोली मारने के मुख्य आरोपी गोलू को नहीं पकड़ सकी है। वारदात में इस्तेमाल असलहा भी नहीं बरामद कर पाई है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन के खरीद फरोख्त के विवाद में अंकित की हत्या की गई थी। आरोपियों की लंबे समय से अंकित से रंजिश थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने दूलागंज निवासी सुमित कनौजिया, सरवन उर्फ टउवा, अंशू यादव और पलेहंदा गांव निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। वारदात के समय अंशू और रंजीत बाइक लेकर आए थे। दोनों के साथ सरवन, गोलू, अभिषेक और सुमित मौजूद थे। सभी ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस गोलू व अभिषेक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बेहटा गांव में प्रॉपर्टी डीलर अंकित (28) की 19 फरवरी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित की मां की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। डीसीपी का कहना है कि विवेचना में अन्य लोगों की भूमिका पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन के 10 लाख रुपये को लेकर हुई थी अनबन
डीसीपी के मुताबिक गोलू व अंकित पहले साथ में काम करते थे। किसानों से जमीन का सौदा कर लोगों को बिकवाते थे। एक साल पहले गोलू ने गांव के ही मेडी लाल से दो बीघा जमीन बिकवाने का सौदा किया था। इसी जमीन को लेकर अंकित ने भी मेडी लाल से बात कर ली और एक व्यापारी को रजिस्ट्री करवा दी। यह बात गोलू को नागवार लगी क्योंकि उसको कमीशन के 10 लाख रुपये नहीं मिले। इसके बाद से दोनों में अनबन हो गई थी। वारदात वाली रात भी अभिषेक ने अंकित के परिचित को थप्पड़ मार दिया था। इसकी जानकारी पर अंकित वहां पहुंचा था। वहीं, अभिषेक के बुलाने पर गोलू और उसके साथी वहां आए थे। गोलू ने अंकित को गोली मारते समय भी कमीशन की रकम हाथ से निकलने की बात दोहराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed