{"_id":"64ceb36ca8c3e04fcf08afd8","slug":"property-dealer-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1018-364923-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अचानक ब्रेक लगाने से कार से टकराई स्कूटी, पुल से नीचे गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अचानक ब्रेक लगाने से कार से टकराई स्कूटी, पुल से नीचे गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की दर्दनाक मौत
Sun, 06 Aug 2023 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:09 AM IST
सार
प्रॉपर्टी डीलर काजी मोहम्मद सिबगतउल्लाह जमाल किसी काम से जा रहे थे। विभूतिखंड किसान बाजार के पास शहीद पथ पर उनकी स्कूटी के आगे एक कार चल रही थी। पुल पर अचानक तेज रफ्तार कार के चालक ने ब्रेक लगा दी। सिबगतउल्ला की स्कूटी कार में पीछे से जा टकराई। वह उछलकर पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
काजी मोहम्मद (स्रोत- परिजन)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में शनिवार को शहीद पथ एक तेज रफ्तार कार ने अचानक ब्रेक लगा दी। कार के पीछे स्कूटी से चल रहे प्रॉपर्टी डीलर काजी मोहम्मद सिबगतउल्लाह जमाल (45) कार में भिड़ गया और उछलकर पुल से 20 फीट नीचे जा गिरा। पुलिस ने घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिनहट के शंकरपुरी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर काजी मोहम्मद सिबगतउल्लाह जमाल परिवार संग रहते थे। उनके परिचित असद ने बताया कि शनिवार दोपहर सिबगतउल्ला स्कूटी लेकर किसी काम से जा रहे थे। विभूतिखंड किसान बाजार के पास शहीद पथ पर उनकी स्कूटी के आगे एक कार चल रही थी। पुल पर अचानक तेज रफ्तार कार के चालक ने ब्रेक लगा दी। सिबगतउल्ला जब तक ब्रेक लगाते तब तक उनकी स्कूटी कार में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एलडीए के मकान-दुकान खरीदना और बनाना आसान, 1700 फ्लैटों में 25-35 फीसदी चुका करें गृहप्रवेश
हादसा इतना जोरदार था कि काजी मोहम्मद उछलकर पुल से 20 फीट नीचे जा गिरे। लोगों ने जब पुल से नीचे झांका तो सिबगतउल्ला खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने उनको देख मदद के लिए शोर मचा दिया। विभूतिखंड पुलिस ने घायल सिबगतउल्लाह को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी और छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार का भी पता नहीं चल सका है, छानबीन की जा रही है। सिबगतउल्ला के परिवार में पत्नी रूमा और दो बच्चे हैं।