फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property dealer got mango trees cut down by stealth

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर ने चोरी से कटवा दिए आम के पेड़

Thu, 16 Jan 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Property dealer got mango trees cut down by stealth
लखनऊ। दुबग्गा में प्रॉपर्टी डीलर ने बिना पैमाइश व अनुमति के रातों-रात चोरी से आम के पेड़ कटवा दिए। किसान ने पुलिस चौकी पर शिकायत की तो मामले को टरकाने की कोशिश की गई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उल्टा उस पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर भगा दिया। वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

लालाजी टंडन वार्ड के लालनगर खेड़ा निवासी किसान विनोद कुमार का गांव में एक बीघे में आम का बाग है। बताया कि उनके भाई ने अपना आधा हिस्सा प्रॉपर्टी डीलर सुजीत कुमार व सैयद आबिद हुसैन को बेचा है। आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर ने मनमाने तरीके से बिना अनुमति के मंगलवार रात आम के पेड़ कटवाकर सड़क पर डाल दिए। यह आरोप भी लगाया कि चौकी प्रभारी तेज कुमार शुक्ला ने कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही मुकदमा लिखने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

दुबग्गा वन रेंज की क्षेत्रीय वन अधिकारी सोनम दीक्षित ने बताया कि लालनगर खेड़ा गांव में आम के पेड़ कटवाने की विभागीय अनुमति नहीं दी गई थी। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि विनोद कुमार को चौकी से भागने की बात गलत है। किसान की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed