{"_id":"69a4a14df4d50fe1de0fcb94","slug":"property-dealer-duped-of-rs-60-lakh-in-the-name-of-land-lucknow-news-c-13-lko1070-1627514-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 60 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 60 लाख ठगे
Mon, 02 Mar 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। गोसाईंगंज के सदरपुर बाजार निवासी प्रॉपर्टी डीलर रमेश रावत ने आठ लोगों पर उनसे जमीन के नाम पर 60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रमेश के मुताबिक 2025 में उनका परिचय सदर निवासी वकील अहमद से हुआ था। उसने उन्हें बिजनौर के लोनहा गांव में कम कीमत पर जमीन दिलाने की बात कही थी। आरोपी ने जमीन कृष्णा सेठी व मलिहाबाद के हेमारापुर निवासी विजय कुमार, विपिन कुमार, अजय कुमार, जगत कुमारी, संजू गौतम और नीतू गौतम की बताई थी। सौदा 60 लाख में तय हुआ था। झांसे में आकर उन्होंने 15 फरवरी 2025 को 30 लाख रुपये बैनामे के समय ठगाें को दिए और 30 लाख रुपये आवासीय व दाखिल-खारिज कराने के नाम पर दिए। इसके छह माह बाद पीड़ित को पता चला कि वकील ने जो जमीन उन्हें दिखाई थी वह पहले ही किसी और को बेची जा चुकी है। इतना ही नहीं उस पर विवाद भी चल रहा है। उन्होंने जब आरोपियों से रकम मांगी तो वे धमकाने लगे। ऐसे में परेशान होकर उन्होंने डीसीपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।