{"_id":"6abc2ade4dfa0060490a7ad6","slug":"property-dealer-and-family-locked-in-rooms-420-lakh-stolen-lucknow-news-c-13-lko1096-1942673-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर व परिवार को कमरों में बंद कर 4.20 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर व परिवार को कमरों में बंद कर 4.20 लाख की चोरी
Wed, 30 Sep 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस और सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश।
लखनऊ। काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे किनारे स्थित माटीपुर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर संदीप यादव के घर को निशाना बनाया। चोरों ने सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी और दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर चार लाख रुपये से अधिक के जेवरात और 20 हजार नकद चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार के मुताबिक, संदीप पत्नी मीनाक्षी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद बगल के कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर दो जोड़ी पायल, सोने की बालियां, दो अंगूठियां, दो चेन, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए।
मंगलवार सुबह संदीप के बड़े भाई आनंद उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर संदीप के कमरे का दरवाजा भी बंद दिखा। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे खुलवाए। इसके बाद चोरी का पता चला।
विज्ञापन
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दिया। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।