Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   properties worth 90 lakhs of drugs businessmen were confiscated In NRHM scam

NRHM घोटाला: कारोबारियों की 90 लाख की संपत्तियां जब्त, दवा एवं उपकरण आपूर्ति करने वाली फर्मों पर भी गिरी गाज

Mon, 10 Mar 2025 10:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 10:27 PM IST
सार

एनआरएचएम घोटाले में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच की। इसके बाद दवा कारोबारियों की 90 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त किया। साथ ही वाराणसी समेत चार जिलों में दवा एवं उपकरण आपूर्ति करने वाली फर्मों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
properties worth 90 lakhs of drugs businessmen were confiscated In NRHM scam
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल कार्यालय ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी दवा कारोबारियों की 90 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। संपत्तियां में एसके पांडे और एके शुक्ला के नाम पर 68.62 लाख रुपये मूल्य के सात बैंक डिपाजिट, निरुपमा पांडे के नाम पर 10.16 लाख रुपये मूल्य का एक मकान और एसएन गुप्ता के नाम पर 11.06 लाख रुपये मूल्य की एक जमीन शामिल है। सभी संपत्तियां लखनऊ और वाराणसी में स्थित हैं।

विज्ञापन


ईडी ने वर्ष 2012 में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा एनआरएचएम घोटाले में दर्ज की गईं तमाम एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसमें एसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रोपराइटर एसके पांडे, सनी एंड कंपनी के प्रोपराइटर एके शुक्ला, जय गणेश ट्रेडर्स की प्रोपराइटर निरुपमा पांडे, श्याम मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर एसएन गुप्ता और अन्य आरोपी हैं।

विज्ञापन

सरकार को 1.14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

वर्ष 2005 से 2011 तक सरकारी नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं एवं उपकरणों की आपूर्ति का आदेश हासिल किया। उन्होंने वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर ऊंची दरों पर सामान की आपूर्ति की। इससे सरकार को 1.14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed