{"_id":"e13b8df19b634269e32d870cb8140af8","slug":"promotion-of-fourth-class-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कैबिनेट ने यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक सेवा नियमावली 2013 को लागू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इससे सचिवालय सेवा के मृतक आश्रितों को नौकरी और सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कंप्यूटर सहायक के पद पर प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।
नियमावली में सचिवालय कंप्यूटर सहायक सेवा के लिए समूह ‘ग’ का पद और वेतन बैंड 1, 5200-20200 वेतनमान व 2400 ग्रेड पे स्वीकृत किया गया है।
इसमें सचिवालय के समूह ‘घ’ के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए 104 तथा मृत सचिवालय कर्मचारियों के आश्रितों की भर्ती के लिए 22 पदों की व्यवस्था की गई है।
समूह ‘घ’ के कर्मियों की पदोन्नति के लिए 80 पद और सृजित किए गए हैं। तय किया गया है कि जब कंप्यूटर सहायक के स्थायी पद रिक्त होंगे, तब अधिसंख्य पदों पर नियुक्त कर्मी को स्थायी पद पर मान लिया जाएगा।
नियमावली में भर्ती की शैक्षिक योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, आयु, सेवा शर्तें, स्थायीकरण व ज्येष्ठता संबंधी प्रावधान किए गए हैं।
इस नियमावली के बनने से करीब डेढ़ दर्जन मृतक आश्रितों की नौकरी के रास्ते खुल गए हैं। पद न होने की वजह से इनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी।