{"_id":"cae0ccf80ba0bcfd12c82eb6265bfd83","slug":"program-on-youth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए स्टूडेंट्स यूथ डे पर करेंगे वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए स्टूडेंट्स यूथ डे पर करेंगे वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
राजधानी के चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट्स 11 व 12 जनवरी को अपना वार्षिकोत्सव ‘समन 2014’ आयोजित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष इसे स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस के चलते उन्हीं को समर्पित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न अकादमिक व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
यह आयोजन पहली बार बड़े स्तर पर करवाया जा रहा है। इसमें सीपीटी, पीसीसी, आईपीसीसी व फाइनल के सीए स्टूडेंट्स एक साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के लखनऊ चैप्टर और राजधानी में पंजीकृत करीब 14 हजार सीए स्टूडेंट्स के संगठन सिकासा द्वारा करवाए जा रहे समन 2014 में स्टूडेंट्स साहित्य, फिल्म मेकिंग, रंगमंच से जुड़े कौशल दिखा सकेंगे।
इसी तरह संगीत, नृत्य, कला और स्टैंड अप कॉमेडी से जुड़े कार्यक्रम वार्षिकोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं।
चैप्टर के चेयरमैन सीए शशांक मिश्रा ने बताया कि सीए स्टूडेंट्स इन गतिविधियों में अपना टैलेंट प्रदर्शित करेंगे जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है।