{"_id":"f1c563c1b4db502f1ffa26e099985860","slug":"program-on-women-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष और महिला को मिलें बराबर के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष और महिला को मिलें बराबर के अवसर
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Mar 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू के कैलाश छात्रावास में ‘कनसर्न एंड चैलेंजेज ऑफ वीमेन’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
वीमेन असिस्टेंटस एंड ग्रेवियांस रिड्रेसल कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर एजूकेशन ललिता प्रदीप ने कहा कि इस समय ऐसा समाज बनाने की जरूरत है जहां पुरुष और महिला दोनों को बराबर के अवसर मिलें।
गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा पार्लियामेंट में महिलाओं के लिए 33 फीसदी का आरक्षण न करने से डिसिजन मेकिंग में उनकी भूमिका नहीं बन पा रही।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अनुपमा सिंह ने कानून का पालन सही से न होने को बड़ा मुद्दा बताया।
फिजिशियन डॉ. ज्योति पंकज ने कहा कि अगर मां अपनी बेटी को हर परिस्थिति में समर्थन दे तो लड़कियों कि आवाज अपराध से लड़ने के लिए बुलंद होगी। विधि की शिक्षिका डॉ. कालिंद्री ने लड़कियों को कानूनी ज्ञान देने की बात पर बल दिया।
विज्ञापन