फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program at gokuldham temple

वेद मंत्रों के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा, भक्त झूमे

Tue, 13 May 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 May 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
program at gokuldham temple

महादेव शिव शंकर की बम भोले और राधाकृष्ण की जयकार के साथ

विज्ञापन
शोभायात्रा की धूम सोमवार शाम मोतीनगर के गोकुलधाम में मची।

गोकुलधाम कॉलोनी स्थित ‘गोकुलाधीश मंदिर’ में वैदिक मंत्रों और भगवान के जयकारों के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत सुबह पूजन अर्चन से हुई।

शाम को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड, उसके बाद देव झांकियां चलीं। जिन पर छोटे-छोटे बच्चे राम, सीता, हनुमान, मां दुर्गा, भगवान भोलेनाथ देवी देवताओं के रूप में विराजे।

शोभायात्रा के सबसे पीछे रथ पर मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाए राधा-कृष्ण, हनुमानजी, माता दुर्गा और शिव परिवार विराजमान था।

सैकड़ों भक्तों से सजी शोभायात्रा मोतीनगर, नेहरूनगर होते हुए गोकुलाधीश मंदिर पहुंची, जहां पं. राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ‘गुरुजी’ के साथ 10 से अधिक आचार्यों ने प्रतिमा स्थापित की।

फूलों और रोशनी से सजे मंदिर में देर रात तक महाप्रसाद बंटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed