फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Professional preparation alongside a degree is essential.

Lucknow News: डिग्री के साथ प्रोफेशनल तैयारी जरूरी

Fri, 04 Sep 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Professional preparation alongside a degree is essential.
शिया पीजी कॉलेज
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें विभागीय गतिविधियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण से भी परिचित कराया गया। बताया गया कि डिग्री के साथ, प्रोफेशनल तैयारी भी जरूरी है। विभाग के समन्वयक डॉ. प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों से आसपास की घटनाओं और अनुभवों से सीखने की अपील की। संकाय सदस्य डॉ. तरुणकांत त्रिपाठी ने प्रभावी पत्रकार बनने के लिए पढ़ने, लिखने और समझने को आदत बनाने पर जोर दिया। संकाय सदस्य इंद्रमणि राजा ने व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी। सैयद हुज्जत रजा ने विद्यार्थियों को केवल डिग्री हासिल करने के बजाय पेशेवर दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार होने की सलाह दी। इस दौरान शिया पीजी कॉलेज की आंतरिक पत्रिका शिया कॉलेज न्यूज का विमोचन किया गया। यह पत्रिका हर महीने प्रकाशित होगी, जिसमें कॉलेज और विभाग की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। संकाय सदस्य डॉ. फातिमा किरमानी की पुस्तक ‘हेल्थ मिसइनफॉर्मेशन इन सोशल मीडिया एडवरटाइजिंग का भी विमोचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed