{"_id":"697d1dc897ea4b2a310994c6","slug":"prof-rp-and-dr-alka-singh-receive-patent-for-innovation-in-mental-health-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1583607-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रो. आरपी और डॉ. अलका सिंह को मेंटल हेल्थ में नवाचार के लिए मिला पेटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रो. आरपी और डॉ. अलका सिंह को मेंटल हेल्थ में नवाचार के लिए मिला पेटेंट
Sat, 31 Jan 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरपी. सिंह को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक महत्वपूर्ण नवाचार के लिए पेटेंट मिला है। उनका डिवाइस डिजाइन-सेल्फ रिफ्लेक्शन बेस्ड डायरी फॉर मेंटल वेलनेस ट्रैकिंग, व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के आकलन और निगरानी में उपयोगी साबित होगा।
इस शोध में डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की शिक्षिका डॉ. अलका सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके साथ अध्येता जॉय चौहान भी शोध टीम का हिस्सा रहे। यह नवाचार आज के तनावपूर्ण और तेज रफ्तार जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और देखभाल की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस मॉडल के जरिये व्यक्ति की दैनिक सोच, भावनाओं और व्यवहार का व्यवस्थित मूल्यांकन किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया न केवल आत्मविश्लेषण को बढ़ावा देगी, बल्कि व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े उपयोगी और निदानात्मक साहित्य पढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगी।