फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. Naveen Arora honored for contribution to natural farming.

Lucknow News: प्राकृतिक खेती में योगदान के लिए प्रो. नवीन अरोड़ा सम्मानित

Fri, 26 Jun 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Prof. Naveen Arora honored for contribution to natural farming.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के प्रोफेसर नवीन कुमार अरोड़ा को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में प्राकृतिक खेती और ग्रामीण आजीविका संवर्धन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। प्रो. अरोड़ा को बिलासपुर जिले के ग्रामीणों की आजीविका सुधारने और जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए सराहा गया। उन्होंने बिलासपुर में एक जैव उर्वरक उत्पादन इकाई भी स्थापित की है, जिससे किसानों को टिकाऊ कृषि अपनाने में मदद मिल रही है। कार्यक्रम का आयोजन मानव विकास संस्थान, हिमाचल प्रदेश ने किया। प्रो. नवीन अरोड़ा ने कहा, बदलते जलवायु परिदृश्य में प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed