{"_id":"68b60b9eb7f3cd3964083b0c","slug":"prof-kamla-shrivastavs-folk-songs-resonate-in-her-memory-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1365256-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रो. कमला श्रीवास्तव की स्मृति में गूंजे उनके लोकगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रो. कमला श्रीवास्तव की स्मृति में गूंजे उनके लोकगीत
विज्ञापन
अवध कोकिला के नाम से विख्यात संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव की 94वीं जयंती पर सोमवार को यूप
लखनऊ। अवध कोकिला के नाम से विख्यात संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव की 94वीं जयंती पर सोमवार को यूपी प्रेस क्लब में लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से लोक चौपाल सजी। इसमें साहित्य, समाजसेवा और संगीत से जुड़ी महिलाओं ने प्रस्तुतियां देकर प्रो. कमला श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रो. कमला श्रीवास्तव के सानिध्य में सीखे गीतों की प्रस्तुति भी दी।
पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह ने कहा कि प्रो. कमला श्रीवास्तव ने नई पीढ़ी को लोकगीतों की थाती सौंपने का काम किया। अवध लेडीज क्लब की अध्यक्ष ज्योति कौल ने कहा कि कमला जी को मरणोपरांत ही सही पद्मश्री सम्मान दिया जाना चाहिए। लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिमा बाजपेयी ने कहा कि कमला दीदी साहित्य, कला और संस्कृति जगत के लिए वटवृक्ष की घनी छांव थीं। इंदिरा श्रीवास्तव ने कहा कि कमला दीदी अवध के लोक संगीत जगत में सदैव जीवित रहेंगी। लोकगायिका पद्मा गिडवानी ने भी संस्मरण सुनाए। प्रो. कमला श्रीवास्तव के सानिध्य में सीखे गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शुभारंभ वंदना शुक्ला ने गणेश वंदना से किया।
अंजलि सिंह ने चैती देवी मइया दुर्गा भवानी हो रामा..., इंजी. सुनील बाजपेयी ने दीदी के बताये गुर राह दिखलाते हैं..., नीरा मिश्रा ने बेटी जन्म का सोहर ए हो जन्मी है बिटिया हमार..., स्नेहिल श्रीवास्तव ने मुझे लागी लगन गुरु चरनन की..., इन्दु सारस्वत ने आवा आषाढ़ घिर आये बदरवा..., रत्ना शुक्ला ने आज जन्में हैं कुंवर कन्हैया हो ना..., संगीता खरे ने आज दुल्हा बने हैं भोले नाथ..., साधना भारती ने सईयां जाने दे नइहरवा..., आशा श्रीवास्तव ने मोपे जबरन रंग दियो डार..., सौरभ कमल ने जब कोई फूल डाली से टूट जाता है..., मनु राय ने साधो ऐसा ही गुरु भावे... सुनाया। इतिहासकार योगेश प्रवीन के लिखे और कमला श्रीवास्तव द्वारा संगीतबद्ध किए गीत नमो कालरात्रि नमो देवमाता पर निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में अव्युक्ता, अमेया और कर्णिका ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी और डाॅ. शंभुनाथ को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष स्टोरी टेलर जीतेश श्रीवास्तव ने विषय प्रवर्तन किया। संचालन राजेंद्र विश्वकर्मा हरिहर ने किया।