फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Production starts in NTPC unit after 40 days

Lucknow News: एनटीपीसी की यूनिट में 40 दिन बाद उत्पादन शुरू

Wed, 23 Oct 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Production starts in NTPC unit after 40 days
रायबरेली । एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट संख्या 5 में सोमवार की देर शाम उत्पादन शुरू हो गया । इसे यूनिट को मरम्मत के लिए बंद किया गया था। 210 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट संख्या 5 को 35 दिन पूर्व मरम्मत के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन


मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद जब इस यूनिट को चलाया गया तो यूनिट के टरबाइन में दो स्थानों पर तकनीकी दिक्कत आ गई। विगत 17 अक्तूबर से इस यूनिट को चलाने की कोशिश जारी थी। लंबी कोशिश के बावजूद यूनिट में उत्पादन शुरू नहीं हो पा रहा था। बताया जा रहा है कि टरबाइन में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूनिट के टरबाइन क्विक क्लोजिंग नॉन रिटर्न वाल्व में गड़बड़ी थी। इससे टरबाइन लोड की हानि की स्थित में ब्लीडिंग स्टीम पाइप तुरंत बंद हो जाते है। इसके अलावा टरबाइन में ही गवर्निंग सिस्टम में भी खराबी बताई जा रही थी। यह उपकरण टरबाइन की गति या बिजली उत्पादन को नियंत्रित करता है। यह टरबाइन में पानी या भाप के प्रवाह को बदलकर काम करता है। सोमवार रात दस बजे से यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed