फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Production can be increased by farming in polyhouse

Lucknow News: पॉलीहाउस में खेती कर बढ़ा सकते उत्पादन

Sat, 21 Sep 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Production can be increased by farming in polyhouse
रायबरेली में शुक्रवार को दरियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पॉलीहाउस की जानकारी लेते छात्र-
रायबरेली। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर (केवीके) में चल रहा पॉलीहाउस प्रबंधन तकनीक प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। 21 दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं को पॉलीहाउस निर्माण व पॉलीहाउस में फसलों को तैयार करने की गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एसवी सिंह ने ग्रीनहाउस स्थापना के स्थल का चयन, निर्माण सामग्री, फसल उत्पादन, पोषक तत्व प्रबंधन, फर्टीगेशन, रोग व कीटों के नियंत्रण के बारे में बताया। कहा कि ग्रीनहाउस प्रौद्योगिकी का प्रयोग विश्व के 50 देशों में किया जा रहा है। परंपरागत कृषि में किसान मौसम के अनुरूप फसलें उगाते हैं। इस स्थिति में किसान वायु, तापमान, प्रकाश और आर्द्रता पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। ग्रीनहाउस प्रौद्योगिकी में इन सभी समस्याओं पर नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रीनहाउस स्थल का चुनाव करने के लिए सिंचाई, मृदा संरचना, प्रदूषण, जगह की उपलब्धता, श्रमिकों की उपलब्धता और भौगोलिक स्थिति का ध्यान रखा जाता है। ग्रीनहाउस में हवा का तापमान बाहरी तापमान से 5-10 सेंटीग्रेड कम रहता है। ग्रीनहाउस में टमाटर, शिमला मिर्च और फूलों में जरबेरा व गुलाब की खेती की जाती है। टमाटर और शिमला मिर्च की खेती ग्रीनहाउस में करने से अधिक उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के समापन पर युवाओं को डॉ. आरपीएन सिंह ने नई किस्मों, धान की डीएसआर पद्धति व अन्य विषयों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. आरके कनौजिया, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed