फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Procession on the birth anniversary of Sant Ravidas, tableaus of great men

Lucknow News: संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा, महापुरुषों की निकली झांकियां

Thu, 13 Feb 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Procession on the birth anniversary of Sant Ravidas, tableaus of great men
शोभायात्रा में शामिल झांकी।
लखनऊ। संत रविदास जयंती पर बुधवार को राजधानी के प्रमुख चौराहों व क्षेत्रों में शोभायात्रा के साथ ही कार्यक्रम हुए। क्षेत्रवासियों ने यहियागंज से शोभायात्रा की शुरुआत की, जो हजरतगंज, परिवर्तन चौक होते हुए अलीगंज स्थित रविदास मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, ज्योतिबा फुले, फातिमा शेख, वीरांगना अहिल्याबाई व संत कबीर समेत अन्य महापुरुषों की झांकियां नजर आईं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल अरविंद चौधरी ने बताया कि संत रविदास ने जीने की राह दिखाई, जबकि बाबासाहेब ने शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने अधिकार दिलाया और समानता का पाठ पढ़ाया। समाज को शिक्षित और व्यवस्थित बनाने में जिन महापुरुषों ने योगदान दिया है, झांकी के माध्यम से उन्हें दर्शाया गया है। समाज को अपने महापुरुषों को याद करते रहना चाहिए। मीरा देवी ने कहा कि संत रविदास के विचारों की रोशनी से ही समाज का अंधकार मिटेगा।
विज्ञापन

रविदास जी का जीवन दर्शन कल्याण, आदर्श और समता का प्रतीत
डॉ. आंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से मार्टिन पुरवा में रविदास जयंती पर कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि यूपीसीएल के पूर्व संयुक्त सचिव जेपी शास्त्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रविदास जी का जीवन दर्शन संपूर्ण प्राणी जगत के कल्याण, आदर्श और समता का प्रतीत है। रविदास की शिक्षाएं समाज में समता और बंधुता को प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं को बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed