फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Problems of NHM District Program Manager increased

Lucknow News: एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक की मुश्किलें बढ़ी

Mon, 14 Oct 2024 05:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Problems of NHM District Program Manager increased

विज्ञापन

लखनऊ। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी। विजिलेंस टीम ने भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आरोप है कि संविदा पर भर्ती में आवेदन करने वाले जाति व वर्ग विशेष डॉक्टरों की भर्ती हुई है। वहीं, टीम ने 15 कर्मचारियों से पूछताछ करके साक्ष्य जुटाए हैं। प्रबंधक पर जाति विशेष के डॉक्टरों को भर्ती कराकर, टेंडर परिचितों को दिलाने समेत गंभीर आरोप हैं।




गोमती नगर निवासी व हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के एडवोकेट विकास शुक्ला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विजिलेंस, ईडी से जिला कार्यक्रम प्रबंधक की शिकायत की है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ने डीएम को जांच के निर्देश देकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। डीएम की जांच कमेटी ने कई साल से तैनात प्रबंधक की संपत्ति समेत दूसरे मामले का ब्योरा जुटाना शुरू किया है। वहीं, विजिलेंस टीम ने मैनेजर पर लगे आरोपों की जांच शुरू करते हुए हेल्थ कोऑर्डिनेटरों, डॉक्टरों समेत करीब 15 लोगों पूछताछ की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed