{"_id":"a0319dc359c8a5d36742e4362c3ca0ed","slug":"problems-in-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी मुसीबत, ये करें तो क्या...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी मुसीबत, ये करें तो क्या...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह दीगर बात है कि भगवा आंदोलनों से उनका कोई वास्ता नहीं रहा है लेकिन खुद को भगवा तेवर वाला नेता ही मानते हैं।
विज्ञापन
बाकी के नेताओं में उन्हें कोई तत्व दिखता नहीं। बेचारे! इस समय रात-दिन उस घड़ी को कोस रहे हैं जब भाजपा के अच्छे दिनों की शुरुआत हुई थी, जिसने उनके बुरे दिन शुरू कर दिए।
एक साथी को प्रतिनिधि बनाया तो उसे हटाना पड़ा। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद का अभियान चलाया तो पार्टी में मिला पद भी चला गया जिसे छह साल की बालहठ के बाद हासिल किया था।
विज्ञापन
बेचारे ने मैसेज चलवाया कि उत्तर प्रदेश में युवा नेतृत्व के उभार के लिए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम से हटाया है, पर बुरा हो विरोधियों का जो इसकी भी हवा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
कहते घूम रहे हैं कि नेताजी के पास इसे प्रचारित कराने के अलावा और बचा ही क्या है। यूपी में युवाओं को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारी का पद बाधा तो बन नहीं रहा था।
फिर जनाब जो काम पद पर रहते न कर पाए, वह अब क्या करेंगे...।