फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   problems at ticket counter in charbagh railway station lucknow

अगर टिकट काउंटर पर बाबू करें बदतमीजी तो इस नंबर पर करें शिकायत

Fri, 27 May 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
problems at ticket counter in charbagh railway station lucknow
‌टिकट काउंटर - फोटो : demo pic

राजधानी के छोटे रेलवे स्टेशनों पर आए दिन यात्रियों को बाबुओं की अभद्रता का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके रेलवे अधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंगती। 

विज्ञापन


वह भी तब जब हाल ही में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ कुमार ने चारबाग रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों का निरीक्षण कर पांच बाबुओं को निलंबित किया था।

यहां बाबुओं के पास से बिके हुए टिकटों की दर से अधिक धनराशि मिली थी, इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई थी। दरअसल, चारबाग सरीखे ए-श्रेणी के स्टेशनों का निरीक्षण तो हो जाता है, पर उतरेटिया, आलमनगर, मानकनगर, निगोहां सरीखे छोटे स्टेशनों पर अधिकारी ध्यान नहीं देते। 
विज्ञापन


इससे आए दिन यात्रियों व टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारियों के बीच मारपीट तक की नौबत आ जाती है। यात्रियों की शिकायत है कि काउंटर पर बैठे कर्मचारी को अगर आप पांच सौ की नोट देते हैं तो वह उसे सौ की बताते हैं और कहासुनी होने पर रेलवे स्टाफ कर्मचारी के समर्थन में उतर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट को लेकर बाबू व यात्रियों में हुयी कहासुनी

problems at ticket counter in charbagh railway station lucknow
चारबाग स्टेशन - फोटो : demo pic

निगोहां रेलवे स्टेशन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे निगोहां निवासी मंजुल त्रिवेदी ने सुबह 8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रयाग का टिकट खरीदा। काउंटर पर कर्मचारी ने गलती से दो टिकट बना दिए। 

कर्मचारी दूसरे टिकट के भी पैसे मांगते हुए मारपीट पर आमादा हो गया और टिकट फाड़ दिया। मामला सहायक स्टेशन मास्टर के पास पहुंचा तो वहां भी बेइज्जती सहनी पड़ी। ट्विटर केजरिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु से इसकी शिकायत की है।

मानकनगर रेलवे स्टेशन
कानपुर का टिकट लेने के लिए होम्योपैथी डॉ. अभिषेक मौर्य ने काउंटर पर 500 रुपये का नोट दिया। कर्मचारी ने उन्हें कम रुपये लौटाए तो अभिषेक ने आपत्ति दर्ज कराई।

इस पर कर्मचारी ने झिड़कते हुए कहा कि उसने सौ का नोट दिया है। कहासुनी हुई, इस दौरान अन्य स्टाफ को बुलाकर अभिषेक को लाइन से किनारे कर दिया गया। अभिषेक ने डीआरएम से शिकायत की बात कही।

उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा का कहना है ‘मानकनगर व निगोहां के मामलों को चेक कराया जाएगा। साथ ही दोषी टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारियों पर एक्शन भी लिया जाएगा। इतना ही नहीं छोटे स्टेशनों पर भी नियमित जांच-अभियानों को बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।’

उत्तर रेलवे में टिकट काउंटरों पर असुविधा होने पर 9717630982, 9794834985, 9794834924 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 138 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।sdcm.lko@gmail.com ईमेल आईडी व  @drmlko25 ट्विटर एकाउंट पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed