लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती समारोह के दौरान बारिश की वजह से बांटे गए कूपन का ड्राॅ रविवार को निकाला गया। शिवशांति आश्रम में संत साईं हरीश लाल को अगुवाई में निकाले गए कूपन से इनामों की घोषणा की गई। पहला इनाम महादेव ड्राईफ्रूट स्टोर को 21 हजार रुपये नकद दिया गया। दूसरे नंबर पर महेश तलरेजा को 15000 नकद और तीसरे नंबर पर मोहित चैनानी को 7500 रुपये नकद इनाम दिया गया। चौथा इनाम 5100 रुपये का राजकुमार वाधवानी को, पांचवां इनाम अशोक मखीजा को 3100 रुपये, अंतिम व छठा इनाम पुलकित राजपाल को 2500 रुपये का दिया गया। इसके अलावा सांत्वना के रूप में आलोक कुमार, जगदीश कुमार, सुरेश चावला, हीरेंद्र भवनानी, राकेश रायचंदानी, थारिणी शर्मा को दिया गया। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी समेत सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।