फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka's father said, he gave her medicine and then drowned her.

Lucknow News: प्रियंका के पिता बोले, दवा खिलाई फिर डुबाकर मारा

Tue, 14 Jan 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's father said, he gave her medicine and then drowned her.
प्रियंका। (फाइल फोटो)
लखनऊ। थाईलैंड के होटल में प्रियंका की मौत के मामले में आरोपी पति डॉ. आशीष संदेह के घेरे में है। वृंदावन योजना सेक्टर 16 बी में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण का आरोप है कि आशीष ने अपने पेशे का फायदा उठाते हुए प्रियंका को कोई दवा आदि खिलाकर बाथटब में डुबाकर मारा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम निवासी डॉ. आशीष की हरकतों से परेशान होकर बेटी ने 25 सितंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशीष के पिता राधा मोहन श्रीवास्तव ने संपर्क किया था। राधा मोहन के हस्तक्षेप पर सात अक्तूबर 2022 को समझौता हो गया था। आशीष के पिता ने कहा था कि अब कभी प्रियंका को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। इस पर बेटी को आशीष के साथ भेज दिया था। आरोप है कि आशीष समझौते के बाद भी मारपीट करता था। ससुराल में भी मारपीट की थी। बच्चे के भविष्य के लिए बेटी सब बर्दाश्त करती रही।
विज्ञापन

सत्य नारायण का कहना है कि आशीष ने आठ जनवरी को तड़के तीन बजे उन्हें फोन किया। बताया कि आपकी बेटी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई है। आरोप है कि साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की गई है। सवाल ये है कि प्रियंका बाथटब में कैसे पहुंचीं और उस दौरान आशीष कहां था?
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का शव छोड़कर लौटा
सत्यनारायण ने बताया कि सात जनवरी को बेटी ने घर पर फोन किया था। बताया था कि रात में पता नहीं क्या खिलाया गया था कि वह होश में नहीं थी। पूरी रात उल्टी हुई। इसके अगले दिन आठ जनवरी को बेटी की मौत की सूचना मिली। आरोप है कि नौ जनवरी को ही आशीष के घरवाले पटाया पहुंच गए थे और एक दिन बाद बेटी का शव छोड़कर लौट आए।

आरोप : आशीष करा सकता है कोई भी घटना
सत्यनारायण के मुताबिक आशीष उनके परिवार के साथ भी कोई घटना कर सकता है। कार्रवाई की मांग की है। अभी प्रियंका का शव नहीं आया है। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के मुताबिक आशीष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed