फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka wrote a letter to the Chief Minister yogi adityanath for the recruitment of teachers

प्रियंका ने शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा-निर्मम रुख अख्तियार न करे प्रदेश सरकार 

Sat, 19 Sep 2020 09:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 19 Sep 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Priyanka wrote a letter to the Chief Minister yogi adityanath for the recruitment of teachers
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12460 शिक्षकों की भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि इन युवाओं के प्रति प्रदेश सरकार निर्मम रुख अख्तियार न करे। प्रियंका ने पत्र में लिखा है कि यूपी का युवा बहुत परेशान और हताश है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की थी।  कई जिलों में कोई जगह खाली नहीं थी। यहां के अभ्यर्थियों ने अन्य जिलों की रिक्तियों के लिए परीक्षा दी। अच्छे अंक से पास हुए, लेकिन 3 साल बाद भी इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन


यह युवा मजबूरी में कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। प्रियंका ने लिखा है, मैं समझ नहीं पा रही हूं कि सरकार ने इनके प्रति एक आक्रामक और निर्मम रुख क्यों बनाया है। जबकि, यही उत्तर प्रदेश का भविष्य बनाने वाली पीढ़ी है। सरकार इनके प्रति जवाबदेह है। 
विज्ञापन


एक तो नौकरी नहीं मिल रही है, ऊपर से उनके ऊपर घर के नमक, तेल और राशन के जुगाड़ का बोझ भी है। इसलिए मानवीय संवेदना को देखते हुए 24 शून्य जिलों के अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति कराने का कष्ट करें। उधर, एक ट्वीट में प्रियंका ने कहा है कि 4000 उर्दू शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से संवाद किया। सारे अभ्यर्थी मेरिट में आते हैं और रोजगार पाने योग्य हैं। मगर सरकार ने इनकी नौकरी की राह में रोड़ा लगा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरबपति दोस्तों को कृषि क्षेत्र में लाना चाहती है सरकार : प्रियंका 
एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा है कि किसानों के लिए ये कठिन समय है। सरकार को एमएसपी व किसानों की फसल खरीद के सिस्टम में इस समय उनकी मदद करनी चाहिए थी, लेकिन हुआ उसके ठीक उल्टा। भाजपा सरकार अपने खरबपति दोस्तों को कृषि क्षेत्र में घुसाने के लिए ज्यादा आतुर दिख रही है। वो किसानों की बात तक नहीं सुनना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed