{"_id":"60f0d6b08ebc3eb1574891d5","slug":"priyanka-vadra-will-come-to-lucknow-today-on-a-three-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के दौरे पर आज लखनऊ आएंगी प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन के दौरे पर आज लखनऊ आएंगी प्रियंका
Fri, 16 Jul 2021 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:15 AM IST
सार
लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। माल्यार्पण के बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी।
विज्ञापन
17 जुलाई को वे अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ भर्ती घोटाले व रुकी हुई भर्तियों के संबंध में बैठक करेंगी। इसके अलावा वे कुछ अन्य लोगों से भी मिलकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन