{"_id":"5c481b49bdec2217fb330b64","slug":"priyanka-vadra-appointed-as-general-secretary-of-uttar-pradesh-east","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस महासचिव घोषित, पूर्वी यूपी की संभालेंगी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस महासचिव घोषित, पूर्वी यूपी की संभालेंगी कमान
Wed, 23 Jan 2019 01:14 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा
प्रियंका वाड्रा की राजनीति में औपचारिक प्रवेश की घोषणा हो गई है। उन्हें कांग्रेस महासचिव का पद देने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। वह फरवरी के पहले सप्ताह से कार्यभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिहाज से ये एक अहम घोषणा मानी जा रही है। इसके पहले प्रियंका के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे।
इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है। जबकि वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को यूपी प्रभारी के पद से छुट्टी देकर हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा के सी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है साथ ही वह कर्नाटक राज्य के प्रभारी बने रहेंगे।