फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka to start campaigning from 13 feb.

डिंपल के बाद अब प्रियंका 'मिशन यूपी' पर, 13 से करेंगी प्रचार

Fri, 10 Feb 2017 06:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Feb 2017 06:54 AM IST
विज्ञापन
priyanka to start campaigning from 13 feb.
प्रियंका वाड्रा व ‌डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद डिम्पल यादव के बाद अब कांग्रेस की तरफ से प्रियंका वाड्रा भी चुनाव प्रचार करेंगी। अपनी मां और भाई के सियासी गढ़ रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए वे 13 से 18 फरवरी तक ताबड़तोड़ सभाएं व जनसंपर्क करेंगी। वे  13 फरवरी को रायबरेली से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रियंका 13,14 व 15 फरवरी को रायबरेली तथा 16,17 व 18 फरवरी को अमेठी में पार्टी के प्रत्याशियों के  पक्ष में प्रचार करेंगी। इसके अलावा उनका और किसी क्षेत्र का दौरा तय नहीं है।
विज्ञापन


अलबत्ता रायबरेली-अमेठी के बाहर सपा के साथ उनकी एक-दो साझा सभाएं हो सकती हैं। अभी इस पर दोनों दलों में बातचीत चल रही है। सपा से समझौते के बावजूद कांग्रेस ने रायबरेली व अमेठी की सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर कांग्रेस सपा आमने-सामने

priyanka to start campaigning from 13 feb.

अमेठी, गौरीगंज व ऊंचाहार में सपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। हालांकि कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि रणनीति के तहत इन तीनों सीटों पर सपा के सामने पार्टी के उम्मीदवार खड़े किए गए हैं। रायबरेली में 23 तथा अमेठी में 27 फरवरी को मतदान होना है।

राहुल व सोनिया का भी दौरा तय
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी रायबरेली-अमेठी दौरा तय हो गया है। सोनिया 20 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जनसभा करेंगी।

वहीं राहुल 18 फरवरी को रायबरेली में जनसभा करेंगे। इसके बाद राहुल 24 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed