फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka's letter to the princes, area and district panchayat members, with the congratulations of victory, appealed for cooperation in the epidemic

प्रधानों, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों को प्रियंका की चिट्ठी, जीत की बधाई के साथ महामारी में सहयोग की अपील

Sun, 30 May 2021 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 May 2021 09:39 PM IST
सार

यूपी प्रभारी बनने के बाद से ही प्रियंका किसी न किसी मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अब वे पंचायत चुनावों में जीते प्रतिनिधियों से पत्र के जरिए संवाद कर रहीं हैं। 

विज्ञापन
Priyanka's letter to the princes, area and district panchayat members, with the congratulations of victory, appealed for cooperation in the epidemic
प्रियंका गांधी

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से नवनिर्वाचित प्रधानों, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों को चिट्ठी भेजी जा रही है। इसमें जीते प्रतिनिधियों को बधाई के साथ ही उनसे कोरोना महामारी में सहयोग की अपील की गई है। इसके अलावा प्रियंका की ओर से भेजी दवाइयों की किट भी ग्रामीणों के बीच वितरित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। राजनीतिक विश्लेषक इन कामों को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी की यूपी प्रभारी बनने के बाद से ही प्रियंका किसी न किसी मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अब वे पंचायत चुनावों में जीते प्रतिनिधियों से पत्र के जरिए संवाद कर रहीं हैं। प्रियंका ने पत्र में लिखा है कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार की चिंता लोगों की जिंदगी बचाने में नहीं बल्कि अपने नेता की छवि बचाने में हैं। दुर्भाग्य की बात है कि सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता देश होने के बावजूद यहां वैक्सीन की कमी है। इंसानियत का तकाजा है कि राजनीतिक मतभेद से उठकर हम सबकी मदद करें। 
विज्ञापन


सेवा सत्याग्रह चलाकर बांटी जा रहीं दवाइयां 
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से यूपी में 10 लाख दवाओं की किट भेजी गईं हैं। पहली खेप विभिन्न जिलों के लिए रवाना भी कर दी गई है। होम आइसोलेशन कोरोना उपचार किट में छह दवाओं के पत्ते हैं और प्रत्येक के इस्तेमाल करने के निर्देश लिखे हैं। कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों के जरिये चिकित्सकों के सलाह पर यह किट वितरित कर रही है। सैनिटाइजर की 18 हजार लीटर की पहली खेप भी लखनऊ पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed